दीपिका पादुकोण को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। पूरी दुनियाभर में उनके फैंस हैं। अभिनय हो या फैशन दीपिका पादुकोण भी किसी भी मामले में पीछे नहीं है। दीपिका वैसे तो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव हैं, लेकिन वह जब भी कोई पोस्ट डालती हैं तो फैंस उस पर से अपनी निगाहें नहीं हटा पाते। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने स्टनिंग लुक से अपने चाहने वालों का दिल चुराती नजर आईं। पति रणवीर सिंह की तरह ही उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


डीप नेक ड्रेस में दीपिका का दिखा गॉर्जियस अवतार


पति रणवीर सिंह की राह पर ही चलती हुई दीपिका पादुकोण ने भी कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण बेहद हॉट और बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों में आगे से फुल ओपन नेक ड्रेस पहनी है, जिसके साथ दीपिका ने डायमंड का नेकलेस पहना हुआ है और कानों में छोटे- छोटे इयरिंग्स पहने है। उनकी ये ड्रेस व्हाइट कलर की है। उनके इस पूरे लुक को उनके टाई हेयर और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।



दीपिका के ग्लैमर अवतार पर फैंस हार बैठे दिल

वैसे तो दीपिका पादुकोण के फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री पर प्यार बरसाने में बिलकुल भी कंजूसी नहीं करते। लेकिन दीपिका पादुकोण के इस हॉट और स्टाइलिश लुक से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप ही बॉलीवुड की असली क्वीन हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दीपिका इस तस्वीर के साथ हमारे दिन को अच्छा बनाने के लिए आपका शुक्रिया'। अन्य यूजर ने लिखा, 'थैंक यू दीपिका आपके इस एलीगेंट लुक के साथ हमें इंस्पायर करने के लिए।

2022 और 23 में कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका साल 2022 में फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। उनकी ये पहली फिल्म थी जो ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम' पर रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास इम्प्रेस नहीं की थी। गहराइयां के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह शाह रुख खान के साथ फिल्म पठान, प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के', ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' और पति रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' में कैमियों करती हुईं नजर आएंगी।

Tags: