गुड न्यूज: 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा करने जा रही हैं शादी, इस साल लेंगी सात फेरे

अरबाज और मलाइका दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है।

Update: 2022-05-19 05:22 GMT

बाॅलीवुड में बीते साल से ही वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां साल 2021 के आखिर में कैटरीना कैफ- विक्की कौशल और इसी साल अप्रैल में आलिया भट्ट- रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब एक और स्टार कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहा है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि फैंस की पसंदीदा और चहेते अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा है। जी हां, आपने ठीक सुना..लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा ये कपल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रिपोर्टस की मानें तो मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं क्योंकि दोनो इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कैटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन-मलाइका एक भव्य तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों सादगी में विश्वास करते हैं इसलिए वह अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। पार्टी की मेजबानी फिल्म इंडस्ट्री और इस कपल के बहुत करीबी सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के पेरेंट्स शामिल होंगे। करीना इस कपल के बेहद करीब है ऐसे में उनका नाम भी लिस्ट में शामिल हो सकता है।
खबरों के अनुसार मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की ड्रेस पर भी बहुत भारी खर्चा नहीं करेंगे। शादी रजिस्टर कराने के दिन मलाइका एक साधारण लेकिन आकर्षक साड़ी में, जबकि अर्जुन एक साधारण से कुर्ते में हो सकते हैं। पार्टी के लिए दोनों वेस्टर्न आउटफिट का चुनाव कर सकते हैं।
गौरतलब है कि र्जुन कपूर तो पहली बार शादी करने जा रहे हैं जबकि मलाइका अरोड़ा की दूसरी शादी है। अर्जुन से पहले मलाइका ने अरबाज खान से शादी रचाई थी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में अपने 18 साल लंबी शादी को खत्म कर हर किसी को हैरान कर दिया था। अरबाज और मलाइका दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है।


Tags:    

Similar News