GOOD NEWS: शादी के 10 साल बाद पिता बनेंगे एक्टर साहिल आनंद, शेयर की पत्नी रंजीत संग फोटो

मालूम हो कि रोहित और अनीता हसनंदानी हाल ही में बेटे के पैरेंट्स बने हैं।

Update: 2021-03-07 08:29 GMT

फोटो शेयर कर उन्होंने फैन्स को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। दोनों ही पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। एक्टर ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इनके घर नन्ही परी आने वाली है। फोटो शेयर करते हुए साहिल आनंद ने लिखा, "प्यार"। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाई।

बैकग्राउंड में आप देख सकते हैं कि लड़की होने वाली है, इसका टैग लगा हुआ है। साथ ही कुछ बलून्स भी नजर आ रहे हैं। टेडी बियर और बॉक्स पर बेबी लिखा दिखाई दे रहा है। साहिल ने जैसे ही यह फोटो शेयर की, टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने बधाई देनी शुरू कर दी। हिना खान, आमना शरीफ, वाहबिज दोराबजी, विकास गुप्ता, अभिषेक कपूर, करण ग्रोवर समेत कई लोगों ने बधाइयां दी।


साहिल आनंद से पहले टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने भी बेबी के आने की जानकारी फैन्स को दी थी। उन्होंने बताया था कि अगस्त में उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। सुयश और किश्वर ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2011 में शो प्यार की ये एक कहानी के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सुयश और किश्वर ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी कर घर बसा लिया।
बेबी के बारे में फैन्स को बताते हुए किश्वर ने लिखा था, "अब आप लोग मुझे ये पूछना बंद कर सकते हो कि हम कब मां-पापा बनने वाले हैं।" रोहित ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिए, 'बधाई हो।' वहीं, अनीता ने लिखा, 'Oh wow मुबारक हो।' मालूम हो कि रोहित और अनीता हसनंदानी हाल ही में बेटे के पैरेंट्स बने हैं।


Tags:    

Similar News

-->