हाथ में गुलाब लेकर कार्तिक आर्यन के पीछे पड़ी लड़कियां, एयरपोर्ट पर माथा पीटने लगे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है

Update: 2022-03-22 09:13 GMT

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई पड़ रहे हैं और हाथों में गुलाब लिए उनकी 2 फैंस उनके पीछे-पीछे चली आ रही हैं। कार्तिक आर्यन को जैसे ही इस बात का अंदाजा होता है कि उनकी ये फैंस उन्हीं के लिए गुलाब लेकर आई हैं तो पहले तो उनकी कुछ समझ में नहीं आता और बेचारे कार्तिक अपना माथा पीट लेते हैं। बाद में वह रुकते हैं और उन दोनों लड़कियों से गुलाब ले लेते हैं।

एयरपोर्ट पर गुलाब लेकर पहुंचीं
पापाराजी लड़कियों से घुटनों पर बैठकर कार्तिक आर्यन को प्रपोज करने को कहते हैं लेकिन कार्तिक के जल्दी में होने के चलते लड़कियां उन्हें गुलाब देकर वहीं रुक जाती हैं। लड़किया कार्तिक आर्यन को गुलाब देते हुए कहती हैं, 'ये आपके लिए है। शुक्रिया। आप बहुत प्यारे हैं।' एक लड़की कार्तिक आर्यन को बताती है कि आज उनका बर्थडे है।
घर के बाहर पहुंच गई थीं फीमेल फैंस
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'तगड़ी फीमेल फॉलोइंग है सच में।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'ये वीडियो बहुत ज्यादा स्वीट है।' मालूम हो कि इससे पहले कार्तिक आर्यन की कुछ फैंस उनसे मिलने उनके घर के बाहर पहुंच गई थीं। ये लड़कियां काफी वक्त तक उनके घर के बाहर कार्तिक का नाम चिल्लाती रहीं जिसके बाद कार्तिक आर्यन उनसे मिलने के लिए सड़क पर आ भी गए।
कार्तिक आर्यन के फैंस ने रखे कई नाम
कार्तिक आर्यन अपनी इस फैंस से बहुत अच्छी तरह मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में शायद ही कोई फ्लॉप फिल्म दी है और काफी कम वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो चुकी है। कार्तिक आर्यन की फैंस में लड़कियां बहुत ज्यादा हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अच्छा लगता है कि लोगों ने मेरे नाम के साथ इतने सारे टाइटल जोड़ दिए हैं।
Tags:    

Similar News