बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी का लुत्फ उठा रही हैं. एक्ट्रेस ने पिछले दिनों लंदन में बेबी शावर का प्रोग्राम रखा था और अब मुंबई में भी एक्ट्रेस के बेबी शावर की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. सोनम कपूर अभी मुंबई नहीं पहुंची हैं लेकिन उनके आने से पहले ही मेहमानों को इन्विटेशन भेजा जाना शुरू कर दिया गया है. सोनम कपूर के बेबी शावर का इन्विटेशन देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. आपको बता दें सोनम कपूर ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद वो अपनी प्रेग्नेंसी फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं.


सोनम की गोद भराई का इन्विटेशन

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बेबी शॉवर का इन्विटेशन लोगों को लगातार भेजा जा रहा है. हाल ही में सोनम के इस इन्विटेशन का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक-एक मेहमान को कितने सारे गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बक्से में पूरा सामान भरा पड़ा है उसके अलावा दो और बॉक्स भी बेबी शॉवर के मेहमानों को दिया जा रहा है. सोनम के इस भारी-भरकम इन्विटेशन को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी ही रह गईं.





गोदभराई की गेस्ट लिस्ट

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की गोदभराई सेरेमनी में मेहमानों की संख्या अच्छी-खासी हो सकती है. कपूर परिवार में ही बहुत से फैमिली मेंबर हैं. परिवार के अलावा गेस्ट लिस्ट में स्वरा भास्कर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, मसाबा गुप्ता, रानी मुखर्जी जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

मौसी के घर होगी गोदभराई

आपको बता दें, सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से शादी की थी. शादी के चार साल बाद अब ये कपल माता-पिता बनने वाले हैं. मीडिया में फैली खबरों के मुताबिक ये गोदभराई की रसम सोनम कपूर की मौसी यानी कविता सिंह के बंगले पर होगी. आपको बता दें कि इसी जगह पर आनंद और सोनम की शादी भी हुई थी.
Tags: