जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि किस तरह सम्राट घरवालों के खिलाफ जाकर सई का साथ देता है. पाखी जब सई की बुराई कर रही होती है तो भी सम्राट उस पर चिल्ला उठता है. सम्राट के मन में एक बार फिर तलाक का विचार आता है. लेकिन पाखी उसके साथ घर छोड़कर जाने का फैसला लेती है, जिसे सुन सम्राट हैरान रह जाता है.

पाखी जाएगी सम्राट के साथ

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी के फैसले पर उसकी मां नाराज होगी. वो कहेगी कि उसने बहुत सोच-समझ कर सम्राट के साथ शादी की है. जिस पर विराट गुस्सा होकर कह देगा कि उसकी जिंदगी बदल चुकी है और अगर वो ऐसी जिंदगी में अपनी बेटी को जाने देना चाहतीं तो वो उसे अपने साथ घर ले जाए. पाखी की मां सम्राट को जॉब वापस जॉइन करने के लिए कहेगी. सम्राट कहेगा कि वो पाखी को साथ में नहीं लेकर जा सकता. उसको लगता है कि पाखी यह सब जोश में कह रही है, लेकिन एक वक्त के बाद वो भी दूसरे शहर में जाकर गुजारा नहीं कर पाएगी. सम्राट एक बार फिर पाखी के इरादों पर सवाल उठाएगा. वो कहेगा कि उसका दर्द कभी भी उसके लिए था ही नहीं.

सई निकालेगी अपना गुस्सा

दूसरी तरफ सई और विराट में एक बार फिर लड़ाई शुरू हो जाएगी. सई विराट को स्केल देगी उसे मारने के लिए लेकिन विराट उसे फेंक देगा. सई पूछेगी कि विराट अब उससे इतना गुस्सा क्यों रहता है. सई कहेगी कि विराट कभी भी पाखी और सम्राट की शादी से खुश नहीं था. उसे सम्राट और पाखी को देखकर जलन हो रही है और उसने अपना सारा गुस्सा सई पर निकाल दिया.

पाखी की बातों से खुश होगा सम्राट

सम्राट को उसकी मां कहेगी कि वो पाखी को समझे और अपनी शादीशुदा जिंदगी को समय दे. सम्राट कहेगा कि वो इतनी जल्दी अपने अतीत को नहीं भुला सकता. पाखी की मां सम्राट को रिश्तेदारों से मिलने के लिए कहेगी लेकिन सम्राट मना कर देगा. पाखी रिश्तेदारों की पार्टी को कैंसिल करने को कहेगी क्योंकि उसका कहना है कि वो अब अकेले कहीं भी नहीं जाना चाहती. सम्राट इस बात से काफी खुश हो चाएगा.

सई लेगी बड़ा फैसला

विराट कहेगा कि उसे यह बात पता है कि पाखी दिखावा कर रही है, इस बात पर सई कहेगी कि विराट ने ही यह सब शुरू किया है तो उसे यह बात तो पता ही होगी. सई कहेगी ना पाखी किसी और को अपने दिल में जगह देगी और न ही विराट किसो और को अपने दिल में जगह देगा. सई कहेगी कि विराट को जलन हो रही है कि अब घर में कुछ लोग उसे सपोर्ट करते हैं. विराट सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करना चाहता है. सई कहेगी कि वो उस पर तरस खा रहा है. इस पर विराट कहेगा कि सई की मौजूदगी से उसे फर्क पड़ता है और इसी वजह से वो यहां से दूर जाना चाहता है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई एक बड़ा फैसला लेने वाली है, जिसका विराट की जिंदगी में बड़ा असर पड़ने वाला है.


Tags: