Gautam Gulati Birthday: दिल्ली के रहने वाले गौतम का जन्म 27 नवंबर 1987 को हुआ था। बिग बॉस में आने से पहले गौतम कुछ शोज में नजर आ चुके हैं. गौतम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में की थी। वह सबसे पहले एकता कपूर के शो 'कहानी हमारे महाभारत की' में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था. इसके बाद कुछ और शोज में नजर आने के बाद गौतम को बिग बॉस में आने का मौका मिला| शोहरत की मुलाकात बिग बॉस से हुई
दरअसल, शो में गौतम और उनकी को-कस्टेंट डिआंड्रा सोरेस का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था. दोनों ने शो में कई आरामदायक और अंतरंग पल साझा किए थे. लेकिन इनके रिश्ते को लेकर विवाद तब बढ़ गया जब दोनों काफी करीब आ गए और फिर एक साथ बाथरूम के अंदर चले गए जहां कोई कैमरा नहीं था। इसके बाद गौतम के साथ उनके किस की खूब चर्चा हुई थी. गौतम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह डिआंड्रा के साथ बाथरूम में गए थे.|
गौतम ने कहा कि उनके और डिआंड्रा के बीच कुछ भी नहीं है और कभी भी कुछ नहीं होगा. बिग बॉस के बाद गौतम को फिल्मों में भी काम मिलना शुरू हो गया. 2016 में गौतम ने इमरान हाशमी की फिल्म 'अजहर' में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की भूमिका निभाई। वहीं उन्होंने राजुकुमार राव स्टारर फिल्म 'बहन होगी तेरी में' में भी काम किया था। गौतम आखिरी बार उर्वशी रौतेला स्टारर 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आए थे। खबर है कि गौतम सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। इसके अलावा गौतम आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में भी नजर आएंगे।
Tags: