गौहर खान बनेंगी जैद दरबार की दुल्हनिया, शादी की डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक्ट्रेस लिखी- अभी जो सिचुएशन है...

गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। दोनों 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर एक-दूसरे के हो जाएंगे।

Update: 2020-12-01 07:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी की डेट अनाउंस कर दी है। दोनों 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी की डेट की अनाउंसमेंट करते हुए गौहर ने लिखा, 'साल 2020 भले ही साधारण रहा, लेकिन हमारी लव स्टोरी साधाराण नहीं है। हमें यह अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और जैद शादी कर रहे हैं।'

गौहर ने आगे लिखा, 'अभी जो सिचुएशन है उसे देखते हुए हम अपने इस बड़े दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे। हम आशा करते हैं कि सभी को उनका हमसफर मिले और हर दिल को उसके धड़कने की वजह मिले।'
गौहर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए जैद के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। गौरी ने लहंगा पहना है और जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

जैद से शादी पर गौहर ने कहा, मैं जैद जैसे शख्स से कभी नहीं मिली। मुझे लगा कि यह बिल्कुल मेरे जैसे हैं। हम मिले और एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगे। जैद ने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी किसी को प्रपोज करेंगे। शादी को लेकर उनका प्लान नहीं था। मुझसे मिलने के बाद 1 महीने के बाद ही जैद ने मुझे प्रपोज कर लिया।

बता दें कि जैन ने गौहर को जुलाइ में प्रपोज किया था। मालूम हो कि निकाह से पहले यह कपल वेकेशन एंजॉय करने के लिए दुबई गए थे। वहां पर दोनों साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया। कुछ दिनों पहले जैद दरबार के पिता और म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार ने दोनों के रिलेशन पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।


Tags:    

Similar News

-->