हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 1984' (Wonder Woman 1984) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। गल गैडोट (Gal Gadot) के फैंस काफी लम्बे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 'वंडर वुमन 1984' का टीजर हाल में ही रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद अदाकारा के फैंस सांतवे आसमान पर हैं। यहां तक कि भारतीय मूल की इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी ट्वीट करके 'वंडर वुमन 1984' को देखने की उत्सुकता दिखाई है। फैंस के बीच फैली ऐसी दीवानगी के बीच 'वंडर वुमन 1984' का टीजर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया है। 




जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। गल गैडोट ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि 'वंडर वुमन 1984' का टीजर बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ है। इसी के साथ वंडर वुमन ने दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया है। गल गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'यह सच्चाई से परे है। वंडर वुमन 1984 ने बुर्ज खलीफा पर कब्जा जमा लिया है।' आप बुर्ज खलीफा का लेटेस्ट वीडियो नीचे देख सकते हैं:
गल गैडोट की 'वंडर वुमन 1984' इस महीने की 24 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म काफी समय से आगे बढ़ रही थी और आखिरकार इसे जबरदस्त फेस्टिव रिलीज हासिल हो ही गई है। गल गैडोट की फिल्म 'वंडर वुमन 1984' से ट्रेड एक्सपर्स्ट को क्रिसमस के मौके पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। भारत में भी 'वंडर वुमन 1984' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 
टेनेट से होगी वंडर वुमन 1984 की टक्कर
गल गैडोट की अपकमिंग फिल्म 'वंडर वुमन 1984' की सीधी टक्कर 'टेनेट' (Tenet) से होगी, जो कुछ समय पहले रिलीज हुई है। क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।


Tags: