करणवीर बोहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज, महिला का आरोप पैसे मांगने पर दी गोली मारने की धमकी

करणवीर बोहरा व अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Update: 2022-06-15 04:05 GMT
करणवीर बोहरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज, महिला का आरोप पैसे मांगने पर दी गोली मारने की धमकी
  • whatsapp icon

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ झांसा देकर 1.99 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में केस दर्ज किया गया। एक्टर के खिलाफ यह केस उस महिला ने दर्ज करवाया है, जिसे करणवीर बोहरा ने झांसा देकर ठगा। इतना ही नहीं महिला ने ये भी आरोप लगाया गया कि पैसे मांगने पर एक्टर और उनकी पत्नी पत्नी टीजे सिद्धू ने गोली मारने की धमकी दी। उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।

एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एक 40 साल की महिला ने मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों पर 1.99 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने दावा किया कि एक्टर ने उसे 2.5 पर्सेंट ब्याज पर पूरी रकम लौटाने की बात कही थी लेकिन एक करोड़ से सिर्फ थोड़ी सी ज्यादा रकम ही वापस की गई है।
महिला का दावा पैसे वापस मांगने पर दी गोली मारने की धमकी पुलिस के मुताबिक महिला ने यह भी दावा किया कि जब उसने राशि मांगी तो करणवीर बोहरा और उसकी पत्नी तजिंदर सिद्धू यानी टीजे सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में ओशिवारा पुलिस का कहना है कि करणवीर बोहरा व अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।



Tags:    

Similar News

-->