ससुराल में पहली पूजा के लिए श्रद्धा आर्या ने अपने लिए पिंक कलर की बनारसी साड़ी चुनी थी, जिसका कलर-कॉम्बिनेशन उन पर खूब फब रहा था। साड़ी पर गोल्डन कलर से छापे का काम देखा जा सकता है, जिसके साथ बना चौड़ा बॉर्डर देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। ऑउटफिट के पल्ले पर फ्लोरल मोटिफ्स वाली इंडियन ट्रेडिशनल एम्ब्रोइडरी की थी।

मैचिंग का ब्लाउज किया मैच
अपने इस एलिगेंट लुकिंग ऑउटफिट के साथ श्रद्धा आर्या ने मैचिंग के रंग का ब्लाउज मैच किया था, जिसमें हाफ स्लीव्स के साथ क्वीन ऐन नेकलाइन बनी थी। चोली पर किसी तरह की कोई एम्ब्रोइडरी नहीं थी, जो साड़ी के साथ बिल्कुल ओवरपावर नहीं लग रहा था।
सोने के जेवर पहन हुईं तैयार


इस गोल्डन वर्क वाली साड़ी के साथ श्रद्धा ने सोने के जेवर वेअर किए थे। अदाकारा ने डबल लेयर्ड वाला नेकलेस डाला था, जिसके साथ कान ने बड़े-बड़े झुमके पहले थे। वहीं हाथ में उन्होंने चूड़ा के साथ सोने का कंगन और हरी चूड़ियां पहनी थीं। इसके साथ श्रद्धा ने गले में मंगलसूत्र डाला हुआ था।
मांग में सिंदूर
नई-नवेली दुल्हन बनीं श्रद्धा आर्या ने अपने मेकअप भी खास ध्यान दिया था। अदाकारा ने सटल मेकअप के साथ अपने बालों को पिनअप करके स्टाइल किया था, जिसके साथ ब्राइट पिंक लिप्स-लाल बिंदी और मांग में सिंदूर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।



Tags: