एक्टर Madhur Mittal के खिलाफ FIR दर्च, X गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण और मारपीट का आरोप

इस मामले पर अभी मधुर की तरफ से स्टेटमेंट आना बाकी है.

Update: 2021-02-24 10:43 GMT

स्लमडॉग मिलेनियर मधुर मित्तल के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है. मधुर के खिलाफ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला 13 फरवरी का है जब कथित तौर पर मधुर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर जाकर उनके साथ गलत बिहेव किया. अभी तक इस मामले को लेकर मधुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक वो लड़की, मधुर से पिछले साल दिसंबर में मिली थीं और कुछ ही दिनों बाद मधुर ने उस महिला के साथ शराब के नशे में जोर-जबरदस्ती की. महिला के वकील का कहना है कि उनकी क्लाइंट ने फरवरी 11 को यानी कि मामले से 2 दिन पहले रही मधुर के साथ रिश्ते खत्म कर दिए थे.

वकील ने आगे कहा, मधुर मेरी क्लाइंट को रूम में लेकर हए और बिना उनसे बात किए उनकी गर्दन पकड़ ली और उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, उनके बाल खींचे. इस मारपीट से मेरी क्लाइंट को काफी चोट आई है. ये सेक्शुअल अटैक था. उनके पूरे चेहरे पर चोट लगी है.
एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के मुताबिक मधुक के खिलाफ कई सेक्शन के तरह एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले पर अभी मधुर की तरफ से स्टेटमेंट आना बाकी है.

Tags:    

Similar News