Filmfare अवार्ड शो के होस्ट भाईजान…

जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

Update: 2023-04-28 15:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान देश के सबसे चर्चित और चहेते कलाकार हैं और दर्शकों को हमेशा ही उनके प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय वह अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब लंबे समय के बाद उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड होस्ट करते हुए देखा जाने वाला है।

मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आज ही यह प्रोग्राम होने वाला है। सलमान खान इसे होस्ट करने वाले हैं और बीते कुछ दिनों से उन्हें लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है। अवॉर्ड शो के वेन्यू पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

Tags:    

Similar News