बॉलीवुड सिंगर और बिग बॉस 14 के रनर अप राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने 16 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) संग शादी रचाई थी। इस शादी के फंक्शन करीब तीन दिन तक चले थे। शादी के बाद लगातार इस कपल को बधाईयां मिल रही हैं। दोनों ने हाल ही में शादी के एक हफ्ते पूरे होने को सेलिब्रेट भी किया था। दोनों को फैन्स ने हैशटैग 'दिशूल' (Dishul) भी दिया हुआ है। राहुल-दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच अब न्यूली वेड इस कपल के बीच झगड़ा (Rahul Dish fight On Live Video) भी हो गया है


दरअसल, हाल ही में राहुल और दिशा ने इंस्टाग्राम के जरिये एक लाइव सेशन किया। इस दौरान ये कपल अपने फैन्स से बातें करते नजर आये। हालांकि इस वीडियो के दौरान इस प्यारे से कपल के बीच नोंक-झोंक भी होने लगी जिसे देख फैन्स भी हैरान रह गए। दरअसल लाइव वीडियो में एक फैन ने दिशा परमार से पूछ लिया कि उन्होंने मांग में सिंदूर क्यों नहीं लगाया है। बस इसी बात के ऊपर दिशा और राहुल आपस में झगड़ पड़े। दिशा ने सारी बात राहुल पर डाल दी अब ऐसे में राहुल ने भी उनसे पूछ लिया कि वो सिंदूर क्यों नहीं लगाती हैं।
जिसके बाद दिशा ने राहल पर इल्जाम डालते हुए कहा कि बिग बॉस में तो राहुल ने कहा था कि वह रोज मुझे सिंदूर लगाया करेंगे। लेकिन ये अपना वादा भूल गए हैं। राहुल ने हैरान होकर पूछा कि किसने कही थी ये बात? इस पर दिशा ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि मैंने कहा था। मैं गई थी ना बिग बॉस में। राहुल वैद्य ने फिर बात संभालते हुए कहा कि बेबी कई बार मैं बिजी होता हूं तो तुम खुद से लगा लिया करो। सिंदूर पति की निशानी होती है। दिशा कल से रोज सिंदूर लगाना। फिर राहुल ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का डायलॉग मारते हुए कहा- एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो चुन्नी बाबू।
मालूम हो कि राहुल वैद्य और दिशा परमार लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे थे। हांलाकि अपने इश्क की खबरों को इन्होने छिपाकर रखा था। दिशा परमार संग अपनी सीक्रेट लवस्टोरी का खुलासा राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में किया था। खतरों के खिलाडी 11 की शूटिंग केपटाउन में करने के बाद राहुल ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया था और फिर पूरे धूमधाम से उन्होंने दिशा के साथ शादी रचाई।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो बिग बॉस 14 के बाद अब राहुल खतरों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी 11 के सबसे महंगे प्रतियोगी हैं। वो प्रति एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए की मोटी फीस चार्ज की है।


Tags: