बिग बॉस ओटीटी को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इस शो को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स हर दिन अपनी हरकतों से दर्शकों को पूरा मसाला दे रहे हैं। शनिवार को शो के अंदर भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह और कोरियोग्राफर निशांत भट्ट के बीच जमकर बहस देखने को मिली।

दरअसल बिग बॉस ओटीटी में फिलहाल अक्षरा सिंह की जोड़ी प्रतीक सहजपाल के साथ है। यह जोड़ी इन दिनों घर की कैप्टन भी है। ऐसे में अक्षरा सिंह और प्रतीक सहजपाल ने घर से अन्य कंटेस्टेंट्स को काम बांटे हुए हैं। निशांत भट्ट को खाना बनाने का काम दिया हुआ है। शनिवार को खाना बनाने को लेकर अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट के बीच जमकर बहस देखने को मिली, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने उनकी क्लास भी लगाई।


निशांत भट्ट खाना बनाने और सब्जी काटने को लेकर अक्षरा सिंह से बात करते हैं। जिसके बाद अभिनेत्री भड़क जाती हैं और कहती, 'हम यूपी–बिहार से हैं, लेकिन गंवार नहीं हैं। इस घर में हमको कोई नहीं बतायेगा कि हमको क्‍या करना है। जितना आप–आप कह रही हूं तो आप माथा पर चढि़एगा मत। रोड छाप समझते हैं। पढ़ी–लिखी हूं। अच्‍छे घर से हूं। हम आप करके बात करते हैं तो नचनिया समझते हैं।'
अक्षरा सिंह यहीं नहीं रुकती वह गुस्सा में आगे कहती हैं, 'हमारे यहां भी नौकर हैं। हमारा लिविंग स्‍टेंडर्ड भी अच्‍छा है। मां–बाप ने अच्‍छे संस्‍कार दिए हैं, इसलिए कुछ नहीं बोलते हैं।' इसके बाद अक्षरा सिंह निशांत भट्ट से कहती हैं कि यूपी–बिहार के लोगों को नचनिया न समझें। हम अगर अपने पर आ गए, तो किसी की खैर नहीं। इससे पहले अक्षरा सिंह का झगड़ा शमिता शेट्टी के साथ देखने को मिला था।


Tags: