बिग बॉस 16 में नजर आएंगी फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह

टीवी का मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 आजकल खूब चर्चा मेंहै। ये शो अगले महीने यानी अक्टूबर में टेलीकास्ट होने वाला है। ऐसे में दर्शकों के बीज इसका काफी बज बना हुआ है। शो को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं अब खबर है कि शो में फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आने वाली है।

Update: 2022-09-22 02:30 GMT

कन्फर्म हुआ मान्या सिंह का नाम

आज तक कि खबर के मुताबिक, सलमान खान के इस शो में मान्या सिंह अपना ग्लैमर का तड़का लगाने को बिलकुल तैयार है। हालांकि, मान्या सिंह शो में नजर आएंगी या नहीं, इसपर उनकी ओर से अबतक कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन स्थापित सूत्रों से यह बात सामने आ रही है कि वह कन्फर्म हैं।

फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप थी मान्या

यूपी की रहने वालीं मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रह चुकी हैं। हालांकि मान्या परिवार के साथ मुंबई में रहती है। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। मान्या सिंह का पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे हाटा में हुआ था। मान्या सिंह ने करियर में कई तरह की जॉब्स की हैं। कुछ दिनों पहले ही मान्या सिंह ने अपने पेरेंट्स के लिए नया घर खरीदा था।

साजिद खान भी होंगे शो का हिस्सा ?

खबरों की माने तो बिग बॉस 16 के लिए साजिद खान का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि अभी इस पर मुहर नहीं लगी है लेकिन, कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने साजिद को शामिल करने के लिए कॉन्टैक्ट किया है। अगर साजिद इस शो का हिस्सा हुए तो दर्शकों को काफी मजा आने वाला है।

इन सेलेब्स को किया था कॉन्टैक्ट

सलमान खान के इस शो के लिए टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और कनिका मान को कॉन्टैक्ट किया था लेकिन इन सभी स्टार ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।

क्रेडिट ; जागरण 

Tags:    

Similar News

-->