नई दिल्ली: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) बॉलीवुड गलियारों में न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं. दुनियाभर में 'दंगल गर्ल' के रूप में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकीं फातिमा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं. ऐसे में आज फातिमा सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं.

चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं फातिमा
वहीं, एक्ट्रेस की झलक के लिए आज लोग बेताब हैं. हालांकि, वह ने भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया. फातिमा अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर कर ही देती हैं. अब उन्होंने फिर से अपने लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं.
सामने आया फातिमा का लेटेस्ट लुक
फातिमा का ये लुक इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. इसमें उन्हें ग्रे कलर का ब्लेजर सेट पहने देखा जा सकता है.
इस बार बोल्डनेस दिखाने के लिए एक्ट्रेस ने कोट के बटन खोले हुए हैं और वह कैमरे के सामने ब्रालेट फ्लॉन्ट कर रही हैं. यहां फातिमा काफी स्टाइलिश और हॉट दिख रही हैं.
बोल्डनेस देख मदहोश देख हुए फैंस
लुक को कंप्लीट करने के लिए फातिमा ने लाइट मेकअप किया है और बन बनाया है. उनके इस सिंपल लुक ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
फातिमा के चाहने वाले भी उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं. फातिमा ने एक साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं.
इन फिल्मों में दिखेंगी फातिमा
दूसरी ओर फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उन्हें फिल्म 'थार' में देखा जाने वाला है.


Tags: