Riya Chakraborty की इस हरकत पर फूटा फैन्स का गुस्सा, लोगों ने किए नेगेटिव कॉमेंट्स

रिया के इस वीडियो पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Update: 2021-08-02 11:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रिया चक्रवर्ती का बीता साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वह सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेसेज पर काफी कम दिखाई दीं थीं। अब उनकी लाइफ थोड़ी नॉर्मल होने लगी है। रीसेंटली वह सलून विजिट पर दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान वील चेयर पर बैठे एक शख्स की मदद की और पपराजी को पोज भी दिए। रिया के इस वीडियो पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने किए नेगेटिव कॉमेंट्स

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस रिया चक्रवर्ती से काफी नाराज थे। बीते साल रिया ने कई आरोपों और पुलिस इन्वेस्टिगेशन का सामना किया और बाहर आना-जाना बंद कर दिया था। अब बीते कुछ वक्त से वह पब्लिक प्लेसेज पर नजर आ रही हैं। हाल ही में वह सलून पहुंचीं। रास्ते में उन्हें वील चेयर पर एक जरूरत मंद दिखा, रिया ने उसकी मदद की। हालांकि रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने इस पर नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं

रूमी जाफरी के फंक्शन में दिखीं रिया

रिया चक्रवर्ती हाल ही में रूमी जाफरी की बेटी अलफिया की मेहंदी सेरिमनी में भी पहुंची थीं। वह रूमी जाफरी डायरेक्टेड फिल्म 'चेहरे' में भी नजर आएंगी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रूमी जाफरी के कई इंटरव्यूज सामने आए थे। इसमें उन्होंने बताया था कि रिया भी सुशांत की तबीयत को लेकर परेशान रहती थीं। सुशांत के निधन के बाद रिया सोशल मीडिया से भी गायब रहीं। बीते कुछ वक्त से वह इंस्टाग्राम पर भी ऐक्टिव हुई हैं। कभी-कभी उनके मोटिवेशनल पोस्ट दिखाई देते हैं।


Tags:    

Similar News

-->