'Pushpa 2: The Rule' : फैंस को है ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का बेसब्री से इंतजार

Update: 2024-06-15 14:26 GMT

mumbai news ;अब अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। Pushpa 2: The Rule: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है और अभी तक 15 अगस्त को इसकी रिलीज़ डेट तय थी लेकिन अब प्रोडक्शन संबंधित कुछ मुद्दों की वजह से अब यह इसी तारीख पर रिलीज नहीं होगी। इस देरी की वजह से स्टार के फैन निराश हैं और उन्हें अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा
पुष्पा पुष्पा… का डंका
अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2) के पहले गाने को मेकर्स ने रिलीज किया है। इस गाने का नाम है ‘पुष्पा पुष्पा”। इस गाने को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म का टीज़र 8 अप्रैल को रिलीज़ किया गया था। टीज़र में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने नज़र आए और मां काली का अवतार लिया हुआ है। इस 1 मिनट 8 सेकंड के टीज़र से साफ पता चलता है कि पुष्पा फिल्म का यह सीक्वल कुछ कमाल ही करेगा। यह टीज़र अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था।
साल 2021 में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई थी, तभी से हर किसी को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार हैI 8 अप्रैल को फिल्म के टीज़र से जुड़े पोस्टर्स अल्लू अर्जुन अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किए थे। एक नया पोस्टर उन्होंने शेयर किया था जिसमें त्रिशुल नज़र आ रहा है और उस पर लाल रंग का सिंदूर बिखरा है।
इससे पहले अल्लू अर्जुन ने एक और पोस्टर जारी किया था जिसमें एक पैर दिखाई दे रहा हैं और पैर में घुंघरू पहने हुए हैं। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2-द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने का तय हुया था। मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का भी पोस्टर लुक शेयर किया था। रश्मिका के बर्थ डे पर यह जारी किया था। मेकर्स ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के साथ लंबा वीकेंड पड़ता है। ऐसे में पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर नया रेकॉर्ड सेट कर सकती है।

Similar News