मीका सिंह के शो के मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनेगी Salman Khan के शो का हिस्सा

Update: 2023-09-14 07:17 GMT
जैसे-जैसे सितंबर का महीना बीत रहा है सलमान खान के इस विवादित शो को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता के बाद अब फैंस बिग बॉस 17 के टेलीविजन पर आने का इंतजार कर रहे हैं। अब तक इस शो के लिए ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालविया, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मनीषा रानी और हर्ष बेनीवाल जैसे कई मशहूर सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं।
अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के बिग बॉस सीजन 17 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीत महल भी नजर आने वाली हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता को देखते हुए टीवी पर प्रसारित होने वाले 'बिग बॉस 17' के लिए मेकर्स अधिक विवादित प्रतियोगियों को अपने शो का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक नीत महल भी सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं।
नीत महल पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वह मीका के स्वयंवर 'मिका दी वोटी' में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दे चुकी हैं। हालांकि नीत महल ने शो जीतने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन फिर भी वह मीका सिंह की दुल्हन बनकर शो जीतने से चूक गईं। नीत महल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 लाख 34 हजार फॉलोअर्स हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देख फैंस भी अपना दिल हार बैठते हैं। हालांकि, नीट बिग बॉस का हिस्सा होंगी या नहीं, इस पर अभी तक किसी भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि उनके लुक्स और स्टाइल की वजह से फैंस अक्सर उनकी तुलना उर्फी जावेद से करते हैं।
Tags:    

Similar News