जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिल्म 'मै हूं ना' फेम एक्टर जायद खान (zayed khan) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। जायद के सुर्खियों में आने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन है। वैसे तो जायद खान एक लंबे समय से सिनेमा से दूर हैं। लेकिन वो सोशल मिडिया के जरिए फैंस से जुडें रहते है और अपनी लेटेस्ट अपडेट उनके बीच शेयर करते रहते है।

इसी बीच अब हाल ही में जायद खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है, जो फैंस के बीच छा गई है। जायद की इस तस्वीर में उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। तस्वीर में एक्टर अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देख उनके फैंस हैरान हैं। इस तस्वीर में एक्टर ब्लैक स्पोर्टी लुक में कैप लगाए जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इनकी तस्वीर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि जायद खान ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जमकर मेहनत की हैं।

वही इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होनें एक बेहद ही खास कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें वो अपने इस बदलाव के लिए अपने एक्स जीजा जी यानी कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का शु्क्रिया अदा कर रहे है।जायद खान ने लिखा है कि, ' सभी को गुड मॉर्निंग। फिर से सूरज चमकेगा तो हार मत मानिए। मुझे भी पता है कभी कभी ये असहनीय होता है,मैंने खुद भी ये फील किया है। हालांकि कभी कभी तो ये गुजरने के लायक तक नहीं होता है। लेकिन ये सच है कि भगवान भी उनकी ही परीक्षा लेता है जो दर्द सह सकता है। वही ताकतवर और हिम्मती बनकर उभरता है। हमारे पास कभी सारे जवाब नहीं होते हैं। लेकिन ये वक्त एक दूसरे को और खुद को माफ करने का है।'

जायद खान आगे लिखते है कि, 'बीते दो साल हम सभी के लिए काफी कठिन रहे हैं, लेकिन हमारे देश को हमारी पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। हमको खुद को उठाना चाहिए और धूल तक चटाना चाहिए। कंधे से कंधा मिलाकर विश्वास बढ़ाएं। दोस्तों हमको ईमानदारी का मौका मिला है,मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मेरे मेंटर ऋतिक रोशन हैं, धन्यवाद ।आप यूंही तरक्की करते रहें।'
बता दें कि जायद खान ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान के भाई हैं और एक्टर संजय खान के बेटे हैं। वही जायद खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। एक्टर के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रह उनकी तारीफ कर रहे हैं।
जायद खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना के अलावा, शब्द, दस, कैश, स्पीड, मिशन इस्नाबुल, युवराज, ब्लू, अंजाना-अंजानी और शराफत गई तेल लेने जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। हालांकि उन्हें फिल्मों में कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद से जायद खान ने बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है। पिछले 6 साल से वे इंडस्ट्री से दूर हैं।


Tags: