रिंकू शर्मा मर्डर पर दुःख प्रकट करते हुए अरुण गोविल ने कहा - राम का नाम लेने वाले की हत्या

भारत की राजधानी दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा मर्डर सुर्खियों में है और हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है

Update: 2021-02-13 16:20 GMT


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत की राजधानी दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा मर्डर सुर्खियों में है और हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉलिवुड सिलेब्स रिंकू शर्मा मर्डर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब टीवी के राम अरुण गोविल ने इस मामले पर रिऐक्शन दिया है।

अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'राम के देश में राम का नाम लेने वाले और राम काम में लगने वाले की हत्या... मन दुखी है... दिल्ली में हुई रिंकू नामक युवक की हत्या घोर निंदनीय है। दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए।'
बताते चलें कि पुलिस के मुताबिक, रिंकू शर्मा पर 10 फरवरी को बर्थडे पार्टी के 
दौरान मंगोलपुरी में हमला हुआ था, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया था कि एक रेस्ट्रॉन्ट बंद होने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था जो मारपीट में बदल गया। रिंकू शर्मा की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है।
अरुण गोविल सोशल मीडिया के जरिए तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने किसान आंदो
लन पर इंटरनैशनल सिलेब्रिटी के बयानों का विरोध किया था। इसके अलावा अरुण गोविल ने 26 जनवरी की हिंसा को विदेशी ताकतों का एक एजेंडा करार दिया था।

Tags:    

Similar News

-->