ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब ईशा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.

ईशा ने डार्क ग्रे और रेड कलर की साड़ी पहनी है और इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग जूलरी पहनी है. बालों में ईशा ने गजरा लगाया हुआ है. माथे पर काली बिंदी और झुकी निगाहें, ईशा का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. ईशा ने इन फोटोज को शेयर कर बताया कि ये साड़ी उनकी मां की है.
ईशा ने लिखा, मां की साड़ी चुराई, दिवाली के लिए. फैंस ईशा के इस पोस्ट पर उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं.ईशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह देसी मैजिक में नजर आने वाली हैं.


Tags: