मालदीव से लौटते ही Erica Fernandes ने मनाया इस बात का जश्न, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

5 साल पहले ही एरिका फर्नांडिस ने अपने छोटे पर्दे के करियर की शुरूआत की थी।

Update: 2021-03-06 09:37 GMT

एरिका फर्नांडिस बीते कुछ समय से अपने हॉट फोटोज की वजह से सुर्खियो में बनी हुई हैं। एरिका फर्नांडिस की बिकिनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इसी बीच एरिका फर्नांडिस ने टीवी में 5 साल पूरे कर लिए हैं। 5 साल पहले ही एरिका फर्नांडिस ने अपने छोटे पर्दे के करियर की शुरूआत की थी। एरिका फर्नांडिस ने इस खास मौके को बड़े ही शानदार तरीके से सेलीब्रेट किया है। देखें तस्वीरें-

केक काटकर एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने मनाया जश्न

एरिका फर्नांडिस ने टीवी जगत में 5 साल होने की खुशी में केक कट किया है। इस तस्वीर में एरिका फर्नांडिस पिंक कलर के केक को थामे दिख रही हैं।
एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने फैंस को कहा धन्यवाद



5 साल पूरे होने की खुशी में एरिका फर्नांडिस ने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है। तस्वीरों में एरिका फर्नांडिस बहुत खुश नजर आ रही हैं।
मालदीव से वापस आई हैं एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes)



कुछ समय पहले ही एरिका फर्नांडिस अपने घर वापस आई हैं। घर पर आते ही एरिका फर्नांडिस ने अपने घर को गुब्बारों से सजा दिया है। 
उड़ी थीं ये अफवाहें




दावा किया जा रहा है कि एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान के साथ मालदीव घूमने गई थीं। इन दोनों को मालदीव में मस्ती करते हुए देखा गया था। एक ही समय पर दोनों ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं।
फैंस कह रहे हैं ये बात
फैंस का मानना है कि एरिका फर्नांडिस टीवी की सबसे हसीन अदाकारा हैं। एरिका फर्नांडिस के आगे सभी हसीनाओं के हुस्न फीका है। 
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
एरिका फर्नांडिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। फैंस एरिका फर्नांडिस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
बला की खूबसूरत लग रही हैं एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes)
इस तस्वीर को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि एरिका फर्नांडिस बला की खूबसूरत हैं। इस तस्वीर में एरिका फर्नांडिस की फिगर कमाल लग रही है। 


Tags:    

Similar News