Entertainment: प्रियंका ने 11वीं पुण्यतिथि पर पिता को याद कर की अपील

Update: 2024-06-10 16:45 GMT
Mumbai मुंबई : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। आएदिन उन्हें लेकर कोई न कोई अपडेट मिलती रहती है। प्रियंका इस समय फिल्मों में तो एक्टिव हैं ही, साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी कोई न कोई पोस्ट लगातार सामने आती रहती है। उनकी अधिकतर पोस्ट अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी से संबंधित होती हैं। कभी-कभार वह फिल्म की शूटिंग को लेकर भी फैंस को जानकारी देती हैं। बहरहाल प्रियंका ने अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा को याद किया है।
प्रियंका पूर्व में भी कई बार बता चुकी हैं कि वह उन्हें कितना मिस करती हैं। प्रियंका ने पिता का अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शानदार अंदाज में गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वे सावन के महीने में गाना गा रहे हैं। प्रियंका और उनके पिता की अनदेखी झलक देखने को मिल रही है। प्रियंका के पिता की आवाज सुन fans हैरान हैं जो काफी अच्छी है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “हर कमरे की रोशनी, आप अभी भी हमारी रोशनी हैं पापा। आपके बिना 11 साल हो गए हैं और यह अभी भी सच नहीं लगता है।
आज और हर दिन आपके बारे में सोचती रहती हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं। हमेशा के लिए। अपने प्रियजनों को अपने करीब रखें और उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। समय कम हो सकता है।” प्रियंका का यह इमोशनल नोट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका के पिता ने 62 साल की उम्र में 10 जून 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह हाल ही में Australia में थीं।
Tags:    

Similar News

-->