Entertainment: जवान से लेकर कल्कि 2898 एडी तक, इस फिल्म ने चटाई सभी फिल्मों को धूल

Update: 2024-07-30 02:38 GMT
Entertainment: बीते कुछ सालों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शाहरुख खान की पठान-जवान और प्रभास की सालार और कल्कि 2898 एडी हैं. सालार को छोड़ दिया जाए तो इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई है, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर ऐसे फिल्म रिलीज हुई है, जिसने जवान और कल्कि 2898 एडी से ढाई गुना ज्यादा कमाई की है इस हॉलीवुड फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है.
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की यह फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है. डेडपूल और वूल्वरिन को रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग मिली है. अब यह वजह है कि इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिनों 3650 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. डेडपूल और वूल्वरिन जो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एक जबरदस्त फिल्म है भारत में कुछ नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है. यह 'डेडपूल' (2016) और 'डेडपूल 2' (2018) का सीक्वल है और MCU के फैन्स को अलग-अलग यूनिवर्स के दो सुपरहीरो को एक साथ आते देखने का एक दिलचस्प मौका देता है.
Tags:    

Similar News