Entertainment: न्यूयॉर्क में साथ घूमते नजर आए अनुष्का-विराट-वामिका

Update: 2024-06-08 14:42 GMT
New York न्यूयॉर्क : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका में है। वहां मौजूद बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। उनके साथ बेटी वामिका भी है। यह वीडियो न्यूयॉर्क के एक होटल का है। इसे एक्स (Twitter) पर शेयर किया गया है। इसमें विराट और अनुष्का, वामिका का हाथ पकड़कर होटल में जाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं।
बता दें अनुष्का-विराट को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इन दोनों से जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। अनुष्का ने फरवरी में बेटे अकाय को जन्म दिया था। अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगाई गई थीं। वह जहां भी जाती थीं कैमरे और फैंस की नजरें उनका पीछा करती थीं। विराट और अनुष्का की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं।
अनुष्का कई बार विराट के साथ फोटो शेयर करती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 67 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। दूसरी ओर विराट के 269 मिलियन followersहैं। बता दें कि भारतीय टीम को अब रविवार (9 जून) को पाकिस्तान से भिड़ना है। fansको विराट से काफी उम्मीदें हैं, जो आयरलैंड के खिलाफ 1 रन पर ही आउट हो गए थे।
Tags:    

Similar News

-->