Enrique Iglesias : डबल धमाका, मुंबई में होंगे दो कॉन्सर्ट

Update: 2025-06-29 13:03 GMT
Entertainment मनोरंजन : मशहूर स्पैनिश सिंगर पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस के फैंस भारत में भी हैं। उनके गाने भारतीय फैंस खूब दिलचस्पी के साथ सुनते हैं। बीते दिनों खबर आई कि करीब 13 वर्ष बाद एनरिक भारत में परफॉर्म करने आ रहे हैं।
30 अक्तूबर को उनका कॉन्सर्ट मुंबई में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब नया अपडेट यह है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान एनरिक भारत में एक नहीं, बल्कि दो शो में परफॉर्म करेंगे और दोनों मुंबई में होंगे। दरअसल, हुआ यह कि एनरिक इग्लेसियस के 30 अक्तूबर को मुंबई में प्रस्तावित शो के टिकट लाइव होने के कुछ ही घंटों में सारे बिक गए।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पॉप स्टार के लिए फैंस कितने क्रेजी हैं। फैंस की यह जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखते हुए आयोजकों ईवीए लाइव ने 29 अक्तूबर को एक और कॉन्सर्ट जोड़ने का फैसला किया। शो के टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं।
Tags:    

Similar News