प्रथा और ऋषभ की कहानी का अंत? नागिन 6 में आए नए ट्विस्ट

इसके बाद घरवाले मिलकर प्रथा और यश की शादी कराते हैं। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि वाकई ये शादी होती है या नहीं?

Update: 2022-04-24 03:35 GMT

आज का नागिन 6 (Naagin 6) का एपिसोड ऑडियंस के लिए काफी दिलचस्प है क्योंकि शो में एक साथ कई सारे ट्वीस्ट आने वाले हैं। पहले तो ऋषभ (Simba Nagpal) और प्रथा (Tejasswi Prakash) की प्रेम कहानी खत्म होती नजर आ रही है क्योंकि प्रथा की जिंदगी में एंट्री हो चुकी है शेषनाग की। इसके साथ ही, आज के एपिसोड में शेषनागिन ने अपने पिता को मार दिया जो कि देश के शत्रु थे।

प्रथा और ऋषभ की कहानी का अंत?
पहले तो प्रथा को जब पता चलता है कि उसके पिता ही देश के चौथे शत्रु हैं तो वो उन्हें मारने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाती है। लेकिन बाद में जब वो राम का धनुष लेकर खड़ी रहती है तो वो धनुष अपने आप ही चल जाता है और उसके बाबा को लग जाता है जिससे थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो जाती है। इसके बाद प्रथा और महक (Mahek Chahal) अपने घर वापस चली आती हैं।
तेजस्वी प्रकाश सिंबा नागपाल

शेषनागिन की शादी शेषनाग से
घर आते ही प्रथा भगवान का आशीर्वाद लेती है और तब तक उसके सामने यश आता है। यश प्रथा को ये बताता है कि उसकी शादी बचपन में ही तय हो गई है और जिससे तय हुई है वो प्रथा है। इसके बाद प्रथा शेषनागिन के रूप में आती है तो उसे दिखता है कि यश भी नाग रूप में आ रहा है और तब उसे पता चलता है कि यश ही शेषनाग है और उन दोनों की शादी बचपन में तय हो गई थी।
नागिन 6 में नए ट्विस्ट
इसके बाद एपिसोड में दोनों घरवालों के पास जाकर ये बात बताते हैं कि उनकी शादी बचपन में ही तय हो गई थी और ऋषभ भी ये बता देता है कि उसने प्रथा से शादी सिर्फ इसलिए की थी क्योंकि उसे उस पर शक था। इसके बाद घरवाले मिलकर प्रथा और यश की शादी कराते हैं। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि वाकई ये शादी होती है या नहीं?

Tags:    

Similar News