जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कंगना रनौत(Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. जिसकी वजह से वह अक्सर विवादों का हिस्सा बन जाती हैं या ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. कंगना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके इंटरनेशनल मीडियो की क्लास लगाई थी. उन्होंने कहा था कि वह लोग भारत की इमेज खराब कर रहे हैं. कोरोना महामारी के चलते भारत में हो रही मौतों की कवरेज पर कंगना ने गुस्सा दिखाया था. अब अली गोनी(Aly Goni) ने कंगना की इस वीडियो का एडिट वर्जन सोशल मीडिया पर शेयर करके उनका मजाक उड़ाया है.


अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस वीडियो को एडिट किया गया है और सिर्फ समझदारी वाला हिस्सा ही रखा गया है. साथ ही अली ने हाई फाइव वाला जीएफएक्स शेयर किया है. अली ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कुछ बोलती हुई नहीं बल्कि फंबल करती हुई नजर आ रही हैं. इस एडिटिड वीडियो को कई लोग शेयर कर चुके हैं. यह वायरल हो गया है.

अली गोनी इंस्टा स्टोरी
अली ने कराया है कोरोना टेस्ट
अली ने बीते दिन अपनी तबीयत खराब होने के बारे में बताया था. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक है जिसकी वजह से वह रोजा नहीं रख रहे हैं. आप सभी अपना ख्याल रखो और दुआओं में याद रखना. आज अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है. उन्होंने ट्वीट किया-
मेरी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं. आप सभी को प्यार देने के लिए बहुत शुक्रिया. प्लीज अपना ध्यान रखिए. कोई भी लक्षण हो तो सीधा टेस्ट करादो. अपनी और अपनी फैमिली का ध्यान रखो.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अली गोनी और जैस्मिन भसीन का हाल ही में म्यूजिक वीडियो तू भी सताया जाएगा रिलीज हुआ है. इस गाने में प्यार और धोखे की कहानी दिखाई गई है. फैंस को अली और जैस्मिन का यह गाना बहुत पसंद आया है. इसे रिलीज होने के साथ ही लाखोव व्यूज मिल गए थे. इससे पहले दोनों तेरा सूट गाने में भी साथ में नजर आ चुके हैं.


Tags: