जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड लाइफ की खास पेशकश 'संडे स्पेशल सॉन्ग स्टोरी' (Sunday Special Song Story) में हम आपको एवरग्रीन और आपके फेवरेट गानों से जुड़ी अनसुनी कहानियां बताते हैं। आज हम आपको किसी गाने नहीं बल्कि पूरी फिल्म के म्यूजिक से जुड़ी कहानी बताएंगे। इस रिपोर्ट में हम आपको साल 1999 में आई फिल्म 'कच्चे धागे' (Kachche Dhaage) से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी एक बार इमोशनल हो जाएंगे।

अजय देवगन (Ajay Devgn), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और मनीषा कोइराला की फिल्म 'कच्चे धागे' का म्यूजिक सुपर डुपर हिट है। केवल उस दौर में ही नहीं बल्कि आज भी इस फिल्म के गाने लोगों को खासे पसंद आते हैं। आएं भी क्यों न, इस गाने के साथ 2 महान कलाकारों का नाम जुड़ा है। इस फिल्म का म्यूजिक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) ने दिया और गीत के बोल आनंद बक्शी (Anand Bakshi) साब ने लिखे। ये दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे थे। जब नुसरत साब 'कच्चे धागे' एलबम को कंपोज करने पाकिस्तान से भारत आए तो वे तकरीबन 1 महीने तक मुंबई के एक होटल में रुके। उस वक्त भी उनका वजन बहुत अधिक था और वे आसानी से चल फिर नहीं पाते थे। उन्होंने आनंद बक्शी को संदेश भिजवाया कि आप होटल आइए।
Full View
आनंद बक्शी को ये बात पसंद नहीं आई। उन्हें लगा कि ये नुसरत फतेह अली खान का ईगो है जिस कारण वे मुझे वहां बुला रहे हैं। वे होटल में नहीं गए और वहीं से लिरिक्स लिखकर भेज देते। अब आनंद बक्शी कोई लिरिक्स लिखते तो नुसरत साब उसे रिजेक्ट कर देते और नुसरत साब कोई धुन बनाते तो वो आनंद बक्शी को पसंद नहीं आती। ऐसा कुछ दिन चला और थक हारकर नुसरत फतेह अली खान ने कहा कि मुझे उनके पास ले चलो। आनंद बक्शी फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। जैसे ही 6-7 लोग नुसरत फतेह अली खान को उठाकर बक्शी साब के घर पहुंचे तो ये सब देखकर आनंद बक्शी की आंखों में आंसू आ गए।
Full View
आनंद बक्शी ने नुसरत फतेह अली खान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि मैं कितना नादान हूं जो मैंने आपके लिए ये गलतफहमी पाली। इसके बाद आनंद बक्शी खुद होटल गए और नुसरत फतेह अली खान के साथ रहने लगे। फिर वहां जाकर वो पूरा एलबम बनाया। ये वाकया फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल के स्टेज पर बताया था। आप भी सुनिए ये कमाल का एलबम...


Tags: