मुंबई :  आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की जोड़ी पर फैंस बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं। दोनों अक्सर कपल गोल सेट करते दिखते हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी आया था जब आयुष्मान और ताहिरा का ब्रेकअप हो गया था। आयुष्मान (39) ने ‘मैशेबल महफिल’ के साथ बात करते हुए यह खुलासा किया। आयुष्मान ने करिअर के शुरुआती समय के बारे में बात की और बताया कि कैसे सक्सेस का असर ताहिरा के साथ उनके रिश्ते पर पड़ा था।
आयुष्मान ने 'रोडीज' जीतने और रियलिटी टीवी होस्ट बन सुर्खियां बटोरने के बाद के समय को याद करते हुए कहा कि कहते हैं 16-17 की उम्र में फेम को हैंडल करना मुश्किल है। मुझे याद है कि मैंने अपनी करेंट गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया था क्योंकि मेरा फोकस दूसरी लड़कियों की तरफ जा रहा था। सक्सेस के बाद मेरे सिर पर फेम का बुखार चढ़ गया था। उस समय मैं चंडीगढ़ के सबसे फेमस लड़कों में से एक था। मैंने इसके बाद ताहिरा से ये कहकर ब्रेकअप किया था कि मैं अपनी लाइफ जीना चाहता था, मगर 6 महीने के अंदर मुझे चीजें समझ आ गईं और मैं दोबारा ताहिरा के पास गया।
बता दें आयुष्मान ने साल 2004 में एमटीवी का रियलिटी शो ‘रोडीज’ जीता था। आयुष्मान ने कुछ समय पहले यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए भी बताया था कि साल 2012 में फेम उनके सिर पर चढ़ा था। उनके स्वभाव में भी बहुत बदलाव आ गया था। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान और ताहिरा ने साल 2008 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी कॉलेज से शुरू हो चुकी थी। कपल का एक बेटा और बेटी भी है।
Tags: