नेहा शर्मा ने कहा है कि वह अनन्या पांडे की फिल्मों के ट्रेलर तो देखती है लेकिन वह उन्हें एक्साइटेड नहीं लगतेl इसके चलते वह अनन्या पांडे की फिल्में नहीं देखतीl इस बारे में बताते हुए नेहा शर्मा ने कहा, 'शायद अगले 5 वर्षों में उनमें कुछ खास होगा जो अभी नहीं हैl इसके चलते मैं उनकी फिल्में नहीं देख पातीl' नेहा शर्मा ने कहा कि वह अनन्या पांडे की फिल्में देखने में दिलचस्प नहीं लगतीl नेहा शर्मा ने कहा कि वह फिल्मों के ट्रेलर और प्रोमो देखती हैं लेकिन उनको अनन्या पांडे के प्रोमो पसंद नहीं आतेl इसके चलते वह फिल्में नहीं देखतीl

एक इंटरव्यू में नेहा शर्मा से पूछा गया कि जब अनन्या पांडे का नाम सुनती है, तब उनके दिमाग में क्या आता हैl तब नेहा शर्मा ने कहा, 'मैं बुरा नहीं बनना चाहतीl मैं ज्यादा फिल्में नहीं देखतीl मैंने उनकी एक भी ऐसी फिल्म नहीं देखी जो मुझे देखनी चाहिए थीl मैं फिल्म के प्रोमो देखती हूं और जो मुझे अच्छे लगते हैं, उनको देखती हूं लेकिन मुझे उनकी फिल्मों के प्रोमो अच्छे नहीं लगेl इसलिए मैंने नहीं देखीl'
इस बारे में आगे बताते हुए नेहा शर्मा कहती है, 'जी हां, यह बात सही है कि वह अभी आई हैl मुझे लगता है अगले 5 वर्षों में उनके पास बहुत कुछ होगाl तब मैं उनकी फिल्में देखूंगीl' अनन्या पांडे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से किया हैl इस फिल्म के अलावा वह पति पत्नी और वो और खाली पीली में भी नजर आ चुकी हैl उनकी आगामी शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हैl इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैl
अनन्या पांडे से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आर्यन खान ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद दो बार पूछताछ कर चुका हैl वहीं नेहा शर्मा ने 2010 में फिल्म क्रुक से बॉलीवुड डेब्यू किया थाl इसके अलावा वह क्या सुपर कूल है हम, जयंत भाई की लव स्टोरी और तुम बिन 2 में भी नजर आ चुकी हैं।


Tags: