जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  टीवी का जाना माना रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस समय टीवी सितारे केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहे हैं। बीते कुछ समय से शो के मेकर्स लगातार 'खतरों के खिलाड़ी 11' के प्रोमोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही है। इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है। वहीं रोहित शेट्टी दिव्यांका त्रिपाठी को मगर रानी के नाम से बुला रहे हैं।


Tags: