छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को पर्दे पर हमेशा संस्कारी बहू या बेटी के रोल में देखा गया है। ऐसे में उनकी छवि भी दर्शकों के बीच एक क्यूट लड़की की बन गई है. वहीं असल जिंदगी में भी लोग उन्हें हमेशा सोबर लुक में देखना पसंद करते हैं. हालांकि, पर्दे के पीछे दिव्यांका काफी ग्लैमरस और बोल्ड हैं, जो अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखी जाती हैं।

बेहद हॉट लग रही हैं दिव्यांका




दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब दिव्यांका ने फिर से अपना स्टाइलिश अवतार फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें वह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का प्रिंटेड श्रग कैरी किया है। दिव्यांका यहां खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस लुक में दिव्यांका बेहद हॉट लग रही हैं।
फैंस को पसंद आया लुक

एक्ट्रेस को अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाई हील्स कैरी करनी पड़ी हैं। इसके लिए उन्होंने सटल मेकअप रखा है और अपने बालों को खुला छोड़ रखा है.
अब दिव्यांका के फैंस भी उनके इस अवतार को पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अब तक इस पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.


Tags: