दिशा पटानी ने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, होने वाली ननद ने ऐसे किया रियेक्ट!

टाइगर की शादी को लेकर सवाल किए गए हैं लेकिन उन्होंने सबकुछ अपने बेटे पर छोड़ दिया है।

Update: 2022-03-02 09:10 GMT

बॉलीवुड के एक्शन हीरो माने जाने वाले टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। 2 मार्च को वो अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया है। दिशा ने टाइगर की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें हैप्पी बर्थडे का गाना बज रहा है। टाइगर श्रॉफ का वीडियो में क्लोजअप नजर आ रहा है और वो शर्ट लेस हैं। इस वीडियो के साथ दिशा ने लिखा, ''हैप्पियेस्ट बर्थडे मेरे बेस्ट फ्रेंड। हम जैसे लाखों को अपनी कड़ी मेहनत और अपनी सबसे प्यारी रुह के साथ हमें प्रेरित करने के लिए थैंक्यू। तुम खूबसूरत हो टाइगर श्रॉफ।'' 



इस वीडियो पर फैंस के तो कमेंट आ ही रहे हैं लेकिन आपका ध्यान दो कमेंट्स पर सबसे ज्यादा जाएगा और वो कमेंट हैं दिशा पाटनी की होने वाली सास आएशा श्रॉफ और होने वाली ननद कृष्णा श्रॉफ का। कृष्णा ने दिल का आइकॉन कमेंट किया है तो टाइगर की मां आएशा ने आंखों में दिल वाले इमोज भेजे हैं। 
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। दोनों ने ये नहीं कबूला है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे हैं। जबकि दोनों एक दूसरे के साथ अकसर स्पॉट होते हैं। दिशा तो टाइगर श्रॉफ के घर कई बार नजर आई हैं। वो कृष्णा श्रॉफ की काफी अच्छी दोस्त हैं। लॉकडाउन के वक्त भी दोनों एक दूसरे के साथ थीं। दिशा की फोटो कृष्णा ही क्लिक कर रही होती थीं। दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हैं और टाइगर के घर में दिशा को काफी प्यार मिलता है। जैकी श्रॉफ से भी टाइगर की शादी को लेकर सवाल किए गए हैं लेकिन उन्होंने सबकुछ अपने बेटे पर छोड़ दिया है।


Tags:    

Similar News

-->