जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी बोल्ड अदाओं के चलते हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं. अपनी फिटनेस और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) संग रिलेशनशिप की खबरों के जरिए भी दिशा खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में दिशा पाटनी वर्सोवा में स्पॉट की गईं, जहां वह अपने फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग कर रही थीं. शूटिंग पूरी होने के बाद जब दिशा निकलीं, तो वह अपनी लग्जरी कार छोड़ रिक्शे में वापस निकल गईं.

इस दौरान दिशा पटानी (Disha Patani) काफी कैजुवल लुक में नजर आईं. दिशा ने बेबी पिंक कलर की जैकेट पहन रखी थी. इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने लाल रंग का शॉर्ट्स पहना था. अभिनेत्री ने अपने बाल खुले रखे थे और सुरक्षा के लिए फेस मास्क भी पहना हुआ था. वर्सोवा में अपने शूटिंग खत्म करने के बाद जैसे ही दिशा ने रिक्शा लिया, फोटोग्राफर्स ने जमकर उनकी तस्वीरें भी निकालीं.
बता दें कि दिशा पाटनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का मुंबई में ही शूट कर रही हैं. ऐसे में मुंबई के वर्सोवा बीच पर जब दिशा और जॉन शूट कर रहे थे तो कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ गए. तस्वीरों में जहां दिशा बाथरोब में नजर आईं तो वहीं जॉन भी पुलओवर पहने दिखे. दिशा को बाथरोम में देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने बीच पर फिल्म के लिए बिकिनी शूट करवाया है. ऐसे में अगर फैंस का अनुमान सही हुआ तो आने वाली फिल्म में उनका बिकिनी अवतार देखने को मिल सकता है.
बता दें कि मोहित सूरी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन' 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे. फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. इसके साथ ही फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के जुबां पर है. वहीं दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आएंगी. फिल्म को ईद पर रिलीज किया जाना है. फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है. जहां इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी. दिशा ने सलमान खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है. जहां इन दिनों फिल्म की डबिंग का दौर जारी है.


Tags: