नई दिल्ली: दिशा पाटनी (Disha Patani) बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपर हॉट एक्ट्रेस हैं. वह अपनी हॉटनेस से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं. वह जब भी अपनी कोई तस्वीर या फिर वीडियो शेयर करती हैं, तो उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती है. अब दिशा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर छा गया है.

हॉटनेस से इंटरनेट का पारा कर दिया हाई
दिशा पाटनी (Disha Patani) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर वीडियो पोस्ट किया हैं जिसमें उन्होंने अपने सिजलिंग लुक से फैंस को दीवाना बना लिया है. वीडियो में दिशा पाटनी शिमरी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं. दिशा के इस वीडियो को सिर्फ एक घंटे में ही डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी की बरसात कर दी है.
नहाते हुए शेयर की फोटो
इससे पहले दिशा (Disha Patani) ने नहाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थीं जिसकी खूब चर्चा हुई. फोटो में दिशा समंदर के किनारे नहाते हुए दिखीं. उन्होंने कैमरे के सामने निगाहें झुकाए पोज दिया था. दिशा की इस तस्वीर पर तमाम सेलेब्स के साथ-साथ फैंस ने भी कमेंट करते हुए खूब तारीफ की थी.
दिशा पाटनी की फिल्में
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पिछली बार दिशा पाटनी (Disha Patani) फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सलमान खान( Salman Khan) के साथ काम किया था. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिले थे. बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इन दिनों दिशा पाटनी अपनी नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा दिशा के पास 'योद्धा' भी है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी जोड़ी दिखेगी. ये दोनों फिल्में इस साल यानी 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
Tags: