दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ से किया ब्रेकअप! दोनों के रिश्ते में आई दरार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के अफेयर्स की खबरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई स्टार्स का रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है तो कई का बीच में ही अधूरा रह जाता है। अब जानकारी आ रही हैं

Update: 2022-07-27 04:21 GMT

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के अफेयर्स की खबरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई स्टार्स का रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है तो कई का बीच में ही अधूरा रह जाता है। अब जानकारी आ रही हैं कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लगभग 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉप और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं कि, टाइगर और दिशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। और अब दोनों ने रिलेशनशिप से बाहर निकलने का फैसला किया है।

टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने किया खुलासा

साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, टाइगर और दिशा के ब्रेक की खबर को टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने कन्फर्म किया है। अभिनेता के दोस्त ने आगे खुलासा किया कि, टाइगर फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

लेकिन अभी ब्रेकअप की खबरों पर टाइगर और दिशा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अपको बता दें, ब्रेकअप की खबरों से पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा को अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता था।

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

बात अगर दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो जॉन अब्राहम के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म 29 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म गणपत पार्ट वन इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वो अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां की तैयारी शुरू करेंगे। इस फिल्म को निर्माता बडे़ पैमाने पर बनाने का प्लान कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->