जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य इन दिनों घर के अंदर काफी बेकरार नजर आते हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐसे में अब राहुल वैद्य दिशा परमार का जवाब जानने के लिए काफी बेकरार हैं। 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' फेम दिशा परमार ने अब इशारों-इशारों में राहुल वैद्य के सवालों का जवाब दे दिया है। दिशा परमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा परमार सफेद रंग का फ्लोरल सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में लकी अली का रोमांटिक गाना 'ओ सनम' बज रहा है।






Tags: