देशभर में 24 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ भी साल के अहम त्योहारों में से एक है. करवा चौथ को देशभर की सुहागिनें मनाती हैं हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद व्रत को तोड़ती हैं

ऐसे में टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपने पतियों के लिए ये व्रत रखा है। इन्हीं में एक हैं एक्ट्रेस दिशा परमार। शादी के बाद दिशा परमार आज अपनी बार पति के राहुल वैद्य के लिए व्रत रखा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति राहुल संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे दिशा अपने करवा चौथ वाले लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है।
इस खास मौके पर दिशा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। गले में मंगल सूत्र और गाने में बड़े-बड़े ईयररिंग कैरी किए हुए है। तो वहीं राहुल भी ग्रीन कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। सिंगर राहुल वैद्य और टीवी अदाकारा दिशा परमार ने इसी साल 16 जुलाई को शादी रचाई थी।
राहुल ने पिछले साल रिएलटी शो 'बिग बॉस 14' में दिशा से अपने प्यार का इजहार किया था और शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों पहले फरवरी अंत में शादी करने वाले थे, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उन्होंने शादी स्थगित कर दी थी। राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। क्रीम कलर की शेरवानी में राहुल हैंडसम लग रहे थे तो लाल रंग के लहंगे में दिशा बला की खूबसूरत लग रही थी।


Tags: