Dinesh lal yadav nirahua के नए लुक ने मचाई खलबली, वीडियो देख फैंस बोले 'गोरी तेरी कमर नचकऊआ..'

आपको निरहुआ का डांस कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Update: 2022-01-21 03:30 GMT

Nirahua dancing in lehnga: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लड़कियों की तरह लहंगा पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ ने लहंगा पहनकर ऐसी कमर लचकायी है कि फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थम रहे हैं। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की इस वीडियो पर फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि उन्होंने रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे से भी बेहतरीन डांस किया है। निरहुआ का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। गोरी तेरी कमर नचकऊआ गाने पर बनाया गया ये वीडियो फैंस की बीच आग की तरह फैल रहा है और हर कोई इस पर जमकर प्यार बरसा रहा है। आपको निरहुआ का डांस कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।




Tags:    

Similar News