जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के भोजपुरी गाने और फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती हैं। इस बीच दिनेश लाल यादव का भोजपुरी गाना 'होठ ललिया चीखे दा ना धनिया हमार' यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में दिनेश के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) नजर आ रही हैं। दोनों में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस गाने को यूट्यूब पर 735,590 व्यूज मिल चुके हैं। निरहुआ हिन्दुस्तानी का यह गाना खुद दिनेश लाल यादव ने गाया है। वैसे आपको दिनेश और अम्रापाली पर फिल्माया गया यह गाना कैसा लगा? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।

Full View


Tags: