जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस और दिल दोस्ती डांस फेम (Dil Dosti Dance) वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। वृंदा ने एक बेबी बॉय (Baby Boy) को जन्म दिया है। मां बनने के एहसास कितना खास होता है इस बात को वृंदा ने एक क्यूट वीडियो शेयर कर बताया है। साथ ही अपने बेटे के जन्म के जानकारी भी फैन्स के साथ शेयर की है।

दरअसल, , 30 जून 2021 को वृंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है कि, उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। वृंदा ने एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वृन्दा और उनके हसबैंड भविन मेहता एक ही कलर के आउटफिट में नजर आ रागे हैं। इस वीडियो में वृंदा एक बड़े ब्लैक बैलून को फोड़ती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें से ब्लू कलर की झालरें और छोटे गुब्बारे निकल रहे हैं। इसके साथ ही वृंदा ने लिखा है, 'ये एक बॉय है'।
अपने बच्चे के नाम के बारे में भी वृंदा ने एक न्यूज़ पोर्टल से बात की और बताया कि -"हम गुजराती हैं तो हम राशि वगैरह में यकीन रखते हैं, इसलिए हमारे बेबी का नाम राशि के मुताबिक रखा जाएगा। वृंदा ने अपने बेबी के सोशल मीडिया पर इंट्रोडक्शन कराने के बारे में कहा, "हां मैं करूंगी, लेकिन इतनी जल्दी नहीं। जाहिर है कि मैं पहले स्टेबल होउंगी और बेबी को कंफर्टेबल बनाऊंगी और फिर शायद इसके बाद ये काम करूंगी।"
इससे पहले, 6 जून 2021 को वृंदा ने अपने सरप्राइज बेबी शावर की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बता दें कि 3 मार्च 2021 को वृंदा ने फैंस को जानकारी दी थी कि, वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो तानी के रूप में दिल दोस्ती डांस से फेम पाने वाली वृंदा शादी के बाद छोटे पर्दे से दूर हो गई हैं । उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड भाविन मेहता से शादी की है।


Tags: