टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस को दिखाकर अक्सर लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं। निया अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। उनके डांस,फोटोशूट वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनका नया बोल्ड फोटोशूट सामने आया है, जिसमें वह बैकलेस ड्रेस दिखाई दे रही हैं।

निया ने अपने इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और उनका बाकी लुक उनके वीडियो में देखा जा सकता है।
इस येलो बैकलेस ड्रेस में एक बार फिर निया शर्मा सिजलिंग और रिवीलिंग पोज देती देखी जा सकती हैं। ऐसे में उनकी ये ग्लैमरस तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।


फोटो में निया कभी पानी के साथ खेलती हुई दिख रही हैं तो कभी वह बालकनी में खड़ी होकर अपने बेपरवाह अंदाज को दिखा रही हैं। बरहाल अपनी हर अदा में निया बवाल करती दिख रही हैं।
निया के वीडियो पोस्ट पर कई सोशल यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर असहज करने वाले कमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि इस तरह के कपड़े भारतीय संस्कृति में अच्छे नहीं लगते है। एक यूजर्स ने उनके टीवी शोज के लुक के याद करते हुए लिखा है-आप नागिन और जमाई राजा में कितनी ट्रेडिशन थीं लेकिन अब सब कुछ दिखा देती हैं।
बता दें कि निया को अक्सर ही अपने वीडियो और तस्वीरें के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि वो इससे घबराती नहीं हैं और इसका जमकर जवाब देती हैं।
काम की बात करें तो निया को हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'दो घूंट' में देखा गया था। इस वीडियो में निया का लुक इतना कातिलाना था कि हर कोई उनके लुक का दिवाना हो गया। यूं तो सब जानते हैं कि निया शर्मा टीवी दुनिया फेम एक्ट्रेस हैं। टीवी सीरियल 'काली' के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने वाली निया कई टीवी शो में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।
निया 'एक हजारों में मेरी बहना है' , 'जमाई राजा' से खूब लोकप्रियता मिली। टीवी पर निया शर्मा आखिरी बार नागिन 4 में जैस्मीन भसीन, रश्मि देसाई के साथ नजर आईं थी। निया ने शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। निया हाल ही में एक्टर रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 बोल्ड बेड सीन , किसिंग सीन देखकर खूब वाहवाही बटोरी


Tags: