Pakistan के पूर्व P.M.से था जीनत अमान का अफेयर? अब अकेली हैं एक्ट्रेस

Update: 2024-09-06 08:14 GMT

Mumbai.मुंबई: हिंदी सिनेमा की ओरिजिनल ग्लैम डिवा जीनत अमान 70 के दशक में अपने काम के दम पर इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उनकी खूबसूरती को जहां एक तरफ खूब पसंद किया गया तो वहीं तमाम विवाद भी खड़े हो गए। उस समय में भी जीनत अमान काफी बोल्ड हुआ करती थीं और ये ही कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बन जाया करता था। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी पर्नसल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनके अफेयर के कई किस्सों का आज भी जिक्र हुआ करता है, जिनके बारे में हम भी आपको बताने जा रहे हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नाकाम रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और उसमें जिक्र किया था कि जो मर्द उनकी लाइफ में आए उनके इरादे क्या थे। हम आपको बता दें कि उनकी जिंदगी में आए मर्दों की लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का भी नाम शामिल है। जी हां! उस वक्त इमरान खान क्रिकेटर थे और जीनत अमान फिल्मों में अच्छा काम कर रही थी, दोनों के अफेयर क खूब चर्चा हुआ करती थी। हालांकि उस वक्त की बड़ी स्टार रहीं मुमताज ने इस खबर का खंडन किया था।
जीनत अमान ने की तीन शादियां
जीनत अमान ने साल 1971 में फिल्म ‘हलचल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद जीनत अमान का नाम संजय खान से जुड़ा। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साल ये रिश्ता चला और फिर 1978 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद जीनत अमान ने संजय पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसके उनका जबड़ा भी टूट गया था और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई।
इसके बाद जीनत अमान की जिंदगी में मजहर खान आए और उन्होंने शादी कर ली। ये शादी भी ज्यादा साल नहीं चली और कुछ सालों बाद ही दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद भी जीनत का शादी पर से विश्वास नहीं उठा और उन्होंने तीसरी बार शादी की। ये शादी उन्होंने तब की जब वो 54 साल की थी। उन्होंने खुद से 33 साल छोटे अमन खन्ना से शादी की थी और ये भी जल्द ही टूट गई।
इसके बाद से जीनत अमान सिंगल अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। लेकिन अपनी लाइफ में उन्होंने प्यार को बार-बार मौके दिए। उनका नाम राज कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था, हालांकि इस बात से एक्ट्रेस ने इनकार किया था। इसके अलावा जीनत अमान का नाम अन्य एक्टर्स के साथ भी जोड़ा जाता था।
Tags:    

Similar News

-->