बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में रिया को लेकर एक खबर सामने आई थी, जिसमें ये बताया गया था कि वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि रिया और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। इस बीच रिया चक्रवर्ती 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई 2023' का हिस्सा बनी हैं। इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। 
रिया चक्रवर्ती ने कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग उन्हें ताने मारते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें चुड़ैल का टैग दे दिया था। रिया ने कहा, ' मुझे चुड़ैल कहलाना अब काफी पसंद है। पुराने जमाने में डायन कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो इस पुरुष प्रधान समाज के राय को नहीं मानती हैं। मेरे मानना है कि मैं वही महिला हूं।' एक्ट्रेस ने आगे समाज को तंज कसते हुए कहा- 'शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।' इसके अलावा भी रिया चक्रवर्ती ने कई बातें कही हैं।  
रिया चक्रवर्ती पर लगा था ये आरोप
बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर लोगों ने कई सारे सवाल खड़े किए थे। लोगों ने उनपर आरोप लगाया था कि वो सुशांत पर काला जादू करती हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती पर ये भी आरोप लगा था कि वो सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देती थीं। सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद रिया से पूछताछ हुई थी। एक्ट्रेस को कुछ समय के लिए जेल भी जाना पड़ा था
Tags: