मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरह ही धर्मेंद्र भी ट्विटर पर खूब ऐक्टिव रहते हैं। वह लगभग रोजाना ही ट्विटर पर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कभी फार्महाउस पर खेती तो कभी चक्की से आटा पीसते हुए वीडियो भी शेयर करते हैं। कई बार धर्मेंद्र (Dharmendra) देर रात भी ट्वीट कर देते हैं। मंगलवार रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन ऐसा करते ही एक फैन ने उन्हें रात को जल्दी सोने की सलाह दे डाली और देर से सोने का नुकसान भी बताया। इस पर धर्मेंद्र ने क्या जवाब दिया, जानते हैं? आइए आपको बताते हैं।



दरअसल धर्मेंद्र ने 4 जनवरी की रात को अपनी फिल्म के एक गाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, 'नलिनी जी आप पर भगवान का आशीर्वाद है। आपके प्यारे बच्चे जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है। इस क्लिप के लिए शुक्रिया। एक बहुत अच्छा गाना जिसे राजा मेहंदी अली खान ने लिखा और मदन मोहन ने कंपोज किया था। लेकिन बहुत ही खराब तरह से एडिट हुआ। एक न्यूकमर होने के नाते मैंने इसमें न्याय करने की कोशिश की।'

इस ट्वीट पर एक फैन ने लिखा, 'इतनी रात को जागना सेहत के लिए ठीक नही है सर!' धर्मेंद्र ने जब यूजर का यह कॉमेंट देखा तो जवाब में लिखा, 'नींद के भी अपने ही नखरे होते हैं अक्षय। कभी-कभी बर्दाश्त करने पड़ते हैं। अब सो जाऊंगा।'


Tags: