इंटरनेट पर छाई 'देवरा निरखे बदनिया' सॉन्ग, सबा खान अपने देवर से हुईं परेशान

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी फीमेल सिंगर शिल्पी राज का नया गाना रिलीज हुआ है

Update: 2022-02-21 16:25 GMT

मुंबई। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी फीमेल सिंगर शिल्पी राज का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस सबा खान पर फिल्माया गया है। गाने में सबा खान एक भाभी की भूमिका में हैं, जो अपनी सहेलियों से देवर की शिकायत कर रही हैं। गाना भोजपुरी फैंस का दिल जीत रहा है और उनका खूब मनोरंजन भी कर रहा है। गाने का नाम है, 'देवरा निरखे बदनिया' (Devra Nirkhe Badaniya)

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सबा खान को उनका देवर घूर घूर कर देख रहा है और वो उसकी आदत से काफी परेशान हैं। गाने का कॉन्सेप्ट भोजपुरी फैंस के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। वहीं सबा खान अपनी हॉट और सिज्जलिंग परफरॉर्मेंस से लोगों को घायल कर रही हैं।
Full View
गाने को शिल्पी राज ने आवाज दी है, बोल विजय चौहान के हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 3.5 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।


Tags:    

Similar News

-->