जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह (Samar Singh) इन दिनों होली में हुड़दंग मचाते हुए में रंग में डूबे हुए खूब धमाल मचा रहे हैं. उनके होली के मौके पर कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था. ऐसे में अब होली के मौके पर उनका नया म्यूजिक वीडियो 'पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर' (Pichkari Rang Feke Fuchur Fuchur) रिलीज कर दिया गया है, जिसमें उनका देसी अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और होली को और भी बेहतरीन बना रहा है.

भोजपुरी होली सॉन्ग 'पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर' (Pichkari Rang Feke Fuchur Fuchur) के वीडियो को समर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस गाने में समर सिंह के साथ गायिका अंतरा सिंह प्रियंका भी अपनी आवाज दी है. इस गाने के वीडियो में फुल टू होली का हुड़दंग दिख रहा है. बाल्टी में रंग घोलकर हाथ में पिचकारी लिए अपनी शरारती टोली के साथ उधम मचाते हुए होली का हुड़दंग करते हुए दिख रहे हैं. लड़कियों को अपनी पिचकारी में भरे रंग से सराबोर कर रहे हैं. समर सिंह होली के हुड़दंग में इतने लीन हो गए हैं कि किसी के रोकने से न तो रुक रहे हैं और ना ही मना करने से मान रहे हैं. वाकई यह होली गीत होली के रंग में रंग दे रहा है. वीडियो में समर सिंह की शरारत देखते ही बन रही है.
Full View
समर सिंह ऑफिशियल प्रस्तुत होली का वीडियो सॉन्ग 'पिचकारी रंग फेके फुचुर फुचुर' होली के हुड़दंग की याद दिलाता है. इस गीत को गाया है समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने. गीत गोलू बाबू ने लिखा है. संगीतकार अभय बाबा हैं. वीडियो निर्देशक गोल्डी बॉबी, डीओपी संतोष यादव, एडीटर पप्पू वर्मा हैं. प्रोजेक्ट डिजाइन किया एसके आनंद यादव ने, मैनेजर एमडी अफजल शाह हैं. लेबल समर सिंह ऑफिशियल है.


Tags: